रुद्रपुर: ग्राम रायपुर में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम रायपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने अवैघ बंदूक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। मंगलवार को ग्राम रायपुर में राजेंद्र सिंह और जगीर सिंह के परिवार के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ग्राम रायपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने अवैघ बंदूक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को ग्राम रायपुर में राजेंद्र सिंह और जगीर सिंह के परिवार के बीच तीन एकड़ जमीन को लेकर फायरिंग हो गई थी। हमलावरों ने धारदार हथियारों से भी वार किया था। जिसमें दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गये थे।
मामले में पुलिस ने राजेंद्र सिंह की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार देर रात पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम रायपुर में दबिश देकर छिंदर सिंह व लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 12 बोर की दो अवैध बंदूक भी बरामद की हैं। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि एसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जायेगी।
