Video: 4 अगस्त को केजरीवाल ऐसा काम करेंगे कि पूरी दुनिया बोलेगी- India can lead the World

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इस साल भारत आजादी के 75 साल पूरे करेगा, जिसकी खुशी देश की राजधानी दिल्ली पूरे जोर शोर से मनाएगी। आजादी के जश्न को लेकर दिल्ली सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि आजादी का जश्न 1 अगस्त से ले कर 15 अगस्त तक पूरी दिल्ली में मनाया जाएगा। …

नई दिल्ली। इस साल भारत आजादी के 75 साल पूरे करेगा, जिसकी खुशी देश की राजधानी दिल्ली पूरे जोर शोर से मनाएगी। आजादी के जश्न को लेकर दिल्ली सरकार ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।

बता दें कि आजादी का जश्न 1 अगस्त से ले कर 15 अगस्त तक पूरी दिल्ली में मनाया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आजादी के अवसर पर किस तरह से जश्न मनाया जाएगा इस पर कहा कि देश अपने आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। आजादी के जश्न के चलते 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे एक साथ इकट्ठा हो कर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।

इस अवसर पर उस दिन सब ये संकल्प लेंगे कि अब भारत रूकेगा नहीं और ना कभी थमेगा। सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि हम 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। ये जानकारी सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए साझा की।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 4 August को Delhi के हज़ारों बच्चे इतिहास रचेंगे। आज़ादी के 75वें वर्ष में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। उस दिन देश के 130 करोड़ लोग प्रण लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं, हम एकजुट होकर India को नंबर 1 देश बनाएंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश को आज़ाद हुए 75 साल हो गए। फ़िर हम पीछे क्यों रह गए? भगवान ने हमें सब कुछ दिया है। अगर इन नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के भरोसे रहे तो देश 75 साल और पीछे रह जाएगा आइए हम सब मिलकर प्रण लें कि हम भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे।

सीएम ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं – Can India lead the World? Why not? 130 Crore भारतीय साथ आ गए तो भारत विश्व का No. 1 देश बन सकता है। 75 साल पहले भारतवासियों ने साथ मिलकर अंग्रेज़ों को भगाया था। अब हम एक बार फ़िर इकट्ठे होकर भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

ये भी पढ़ें : संसद में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हुई बहस, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- ‘Don’t Talk To Me’

संबंधित समाचार