अयोध्या: विद्यार्थी यूनीफॉर्म में पार्क, मॉल व रेस्टोरेंट में दिखे तो खैर नहीं, यूपी राज्य बाल संरक्षण आयोग के निर्देश पर मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्कूल न जाकर पार्क, माल और रेस्टोरेंट में मटरगश्ती करने वाले छात्रों की अब खैर नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग ने इस बाबत सभी जिला अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। आयोग ने यूनीफॉर्म पहने होने की दशा में सार्वजनिक स्थलों पर छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने …

अयोध्या। स्कूल न जाकर पार्क, माल और रेस्टोरेंट में मटरगश्ती करने वाले छात्रों की अब खैर नहीं है। उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग ने इस बाबत सभी जिला अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। आयोग ने यूनीफॉर्म पहने होने की दशा में सार्वजनिक स्थलों पर छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसे लेकर निगरानी कराए जाने को कहा गया है। जारी पत्र के अनुसार आयोग के संज्ञान में आया है कि स्कूलों में अध्ययनरत छात्र – छात्राएं विद्यालय समय में स्कूल न जाकर सार्वजनिक स्थलों पार्क, माल और रेस्टोरेंट जाते हैं। इसलिए स्कूल समय में इन स्थानों पर यूनीफॉर्म में छात्रों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। आयोग ने आशंका जताई है कि ऐसी परिस्थितियों में अप्रिय घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। आयोग की सदस्य डॉ. शुचिता चतुवेर्दी की ओर से जारी पत्र की पुष्टि बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने की है।

हाजिरी लगाकर बंक मारने वालों पर भी कसेगी लगाम

यह नियम प्रत्येक परिषदीय, माध्यमिक व अन्य 12वीं तक के कॉलेजों के लिए तय किया गया है। कई बार देखा गया है कि छात्र-छात्राएं स्कूल टाइम में पार्क, रेस्टोरेंट में जाकर बैठे रहते हैं। स्कूल में उनकी उपस्थिति न के बराबर होती है। या तो हाजिरी लगाकर वे स्कूल से बंक कर जाते हैं। आदेश आने के बाद ऐसे विद्यार्थियों पर शिकंजा कसना तय हो गया है।

मॉल व रेस्टोरेंट मालिकों को भी दिए जा सकते हैं निर्देश

आदेश आने के बाद सबके मन में यह सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि ऐसे विद्यार्थियों की निगरानी कैसे की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि इस संबंध में जिला प्रशासन से भी राय ली जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि मॉल, रेस्टोरेंट मालिकों को भी संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएं। पार्कों में भी कुछ यही तरीका अपनाया जा सकता है।

आयोग की सदस्य के पत्र का अनुपालन कराए जाने के लिए जिला प्रशासन से मार्गदर्शन मांगा गया है। इसके लिए योजना बना कर कार्य किए जाने की आवश्यकता है…संतोष कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गुलाब का फूल देकर अविवि में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली का किया प्रयास, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका