बरेली: इलेक्ट्रिक AC बसों का शाही, नवाबगंज तक होगा संचालन, देहात क्षेत्र में बढ़ेगा दायरा
बरेली, अमृत विचार। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर से लेकर देहात तक में चलाई जा रही ई-बसों (इलेक्ट्रिक बसों) का दायरा बढ़ाया जाएगा। देहात में अब ई बसें शाही और नवाबगंज तक जाएंगी। इसको लेकर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बसों के स्टॉप पर बोर्ड लगाने के लिए भी …
बरेली, अमृत विचार। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर से लेकर देहात तक में चलाई जा रही ई-बसों (इलेक्ट्रिक बसों) का दायरा बढ़ाया जाएगा। देहात में अब ई बसें शाही और नवाबगंज तक जाएंगी। इसको लेकर मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बसों के स्टॉप पर बोर्ड लगाने के लिए भी कहा है।
मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलेक्ट्रिक बसों को जिन रूटों पर चलाया जा रहा है, उनपर यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार रूट का संचालन बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि रिठौरा तक जाने वाली बस को नवाबगंज तक तथा फतेहगंज पश्चिमी तक जाने वाली बस को शाही तक चलाया जाए। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के सार्वजनिक परिवहन में निशुल्क यात्रा के लिए शासन के निर्देशानुसार ही निर्णय लिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार, आरएम रोडवेज आरके त्रिपाठी, आरटीओ दिनेश कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, नगर आयुक्त शाहजहांपुर संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: कार का लोन चुकाया नहीं, मांगने पर डंडे लेकर दौड़ाया
