कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती लिफ्ट की सीलिंग टूटी, यात्री सुरक्षित
कानपुर। यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार देर रात चलती लिफ्ट की सीलिंग टूट जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि लिफ्ट में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे जीएम प्रमोद कुमार ने एक दिन पहले ही कहा था कि सेंट्रल स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट …
कानपुर। यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार देर रात चलती लिफ्ट की सीलिंग टूट जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि लिफ्ट में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे जीएम प्रमोद कुमार ने एक दिन पहले ही कहा था कि सेंट्रल स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट की मरम्मत समय- समय पर हो और जो नई सीढ़ी या लिफ्ट लगाई जा रही है उन्हें जल्द लगा लिया जाए। गुरुवार रात प्लेटफार्म चार और पांच पर लगी लिफ्ट की सीलिंग अचानक टूट गई। लिफ्ट में चार यात्री सवार थे। सभी बाल- बाल बच गए।
यह भी पढ़ें:-यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे ने मुंबई सेंट्रल- काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई
