बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर सिंह जल्द देंगे गुड न्यूज! शादी के छह साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आलिया और रणबीर के बाद हिंदी सिनेमा जगत की एक और जोड़ी जल्द ही माता पिता बनने वाले है। शादी के छह साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी …

मुंबई। आलिया और रणबीर के बाद हिंदी सिनेमा जगत की एक और जोड़ी जल्द ही माता पिता बनने वाले है। शादी के छह साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। अप्रैल 2016 में बिपाशा और करण शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी बेहद निजी तरीके से हुई थी जिसमें परिवार के लोग और करीबी ही शामिल थे।

शादी के बाद से बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई बार अफवाहें उड़ीं, जिससे कपल ने हमेशा इनकार किया। अब बताया जा रहा है कि बिपाशा और करण के घर उनका पहला बच्चा आने वाला है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

पैरेंट्स बनने को लेकर एक्साइटेड

बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। बिपाशा से करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। बिपाशा और करण ने करीब एक साल तक डेट किया और फिर सात फेरे लिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक, शादी के छह साल बाद वो माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही कपल इस बारे में आधिकारिक ऐलान करेगा। करीबी सूत्र के मुताबिक, बिपाशा और करण अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें:-मालदीव में बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मना रहीं हैं छुट्टियां, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

संबंधित समाचार