रुद्रपुर: पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर सचिव ने किया निरीक्षण
रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर एयरपोर्ट निर्माण एवं विस्तारीकरण के लिए शासन व प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने एयरपोर्ट निर्माण विस्तारीकरण के लिए पंतनगर पहुंचकर भूमि का मौका मुआयना किया और एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिला कार्यालय …
रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर एयरपोर्ट निर्माण एवं विस्तारीकरण के लिए शासन व प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने एयरपोर्ट निर्माण विस्तारीकरण के लिए पंतनगर पहुंचकर भूमि का मौका मुआयना किया और एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए पूर्व में तैयार प्रस्ताव और वर्तमान प्रस्ताव पर गहनता से चर्चा करते हुए कहा कि ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाये कि रनवे पर एयर बस एवं बोइंग जैसे विमान भी एयरपोर्ट पर लैंड हो सकें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, भूमि, रेलवे आदि सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए 3200 से 3500 मीटर रनवे वाले दो मॉडल शीघ्रता से तैयार किये जाये।
उन्होंने कहा कि मॉडल तैयार करने में निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट के सुझाव विशेष रूप से शामिल किये जाये और मॉडल तैयार करने में निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट का भी सहयोग लिया जाये। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने पूर्व में प्रस्तावित कार्य योजना, वर्तमान में तैयार
कार्य योजना के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट राजीव पुनेठा, पीडी एनएचएआई योगेन्द्र शर्मा, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
