भीमताल से लापता महिला यूपी के अमरोहा में मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक माह पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में बीती 22 जून को ब्लॉक रोड भीमताल निवासी एक व्यक्ति ने भीमताल थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला की बरामदगी के लिए पड़ताल करती टीम उत्तर प्रदेश जा पहुंची। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक माह पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में बीती 22 जून को ब्लॉक रोड भीमताल निवासी एक व्यक्ति ने भीमताल थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

महिला की बरामदगी के लिए पड़ताल करती टीम उत्तर प्रदेश जा पहुंची। जहां के ग्राम बायखेड़ा हसनपुर अमरोहा से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला से पूछताछ के बाद पता चल सकेगा कि वह अमरोहा कैसे पहुंची। फिलहाल महिला के सकुशल मिलने से परिजन खुश हैं। पुलिस टीम में एसआई शंकर नयाल, कास्टेबल प्रकाश चंद्र व कांस्टेबल विनीता थी।

संबंधित समाचार