बाराबंकी: चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान किये पार, एक चोर को ग्रमीणों ने पकड़ा
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत ग्राम पुरे लालता पोस्ट महुलारा में शुक्रवार ओर शनिवार की देर रात्रि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दो मकानों को निशाना बनाया गया। जिसमें चोर घर का ताला तोड़कर सारा सामान बटोरकर फरार हो गए। घर मालिक अनिल कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ सो रहे थे। घर में अचानक कुछ आवाज …
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत ग्राम पुरे लालता पोस्ट महुलारा में शुक्रवार ओर शनिवार की देर रात्रि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दो मकानों को निशाना बनाया गया। जिसमें चोर घर का ताला तोड़कर सारा सामान बटोरकर फरार हो गए। घर मालिक अनिल कुमार मिश्रा अपने परिवार के साथ सो रहे थे। घर में अचानक कुछ आवाज आने से वह जग गए और जब जाकर घर में देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब देखा कि घर में चोरों के द्वारा अलमारी से जेवर, 35000 नगद, 10 लीटर मेंथा आयल चोर चोरी कर ले गए।
इसी क्रम में इसी गांव के निवासी लक्ष्मण पांडे के यहां भी दूसरी मंजिल के कमरे की अलमारी तोड़ कर लगभग 2लाख के जेवर अन्य सामान चोरी कर चोर फरार हो गए। चोरों में एक युवक जो शराब की नशे में था। उसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर 112 नम्बर पुलिस के साथ सी ओ राम सनेही घाट रघुवीर सिंह कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा मौके पर पहुंचे। रामसनेही घाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
इससे 2 दिन पहले अनिल कुमार मिश्रा की साइकिल भी चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत रामसनेही घाट में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल रामसनेहीघाट पुलिस ने एक आरोपी अखिलेश गांव भेंदुवा निवासी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। ओर बिना नंबर की गाड़ी बरामद हुई है चोर ने बताया कि इस मामले में शिव कुमार शुक्लनपुरवा, सुधीर कोठी, व पिताजी भी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।मौके पर हमला पुलिस दस्ता पहुंचकर छानबीन व खोज शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने लैपटॉप सहित 70 हजार का सामान किया पार
