रामनगर: वन विभाग की टीम ने 52 जहरीले सांप पकड़कर जंगल में छोड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाने उमस की वजह से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में सांपों का निकलने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि इन दिनों सांपों के अंडों से बच्चे (जुवलिन) भी अधिक निकल रहे हैं। इस लिए सर्पदंश के …

रामनगर, अमृत विचार। बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाने उमस की वजह से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में सांपों का निकलने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि इन दिनों सांपों के अंडों से बच्चे (जुवलिन) भी अधिक निकल रहे हैं। इस लिए सर्पदंश के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

उनकी टीम ने शुकवार को 52 सांपों को आबादी से सुरक्षित निकालकर कोसी वन क्षेत्र के घने जंगल में छोड़ दिया। जिनमें 19 धामन, 13 कोबरा, 1 कॉपर हैडेट ट्रिनकेट, 2 कॉमन ट्रिनकेट, 4 चेकरेड कीलबक, 3 अजगर, 6 वुल्फ स्नेक, 1 बफ स्ट्रिपड कीलबैक, 1 चंदन गोय (गोल्डन मॉनिटर लिजार्ड, 2 गोय आदि छोड़ें गये। डीएफओ कुंदन कुमार ने‌ कहा कि यदि किसी के भी घर में सांप घुस जाये तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

इस दौरान रेंजर शेखर तिवारी, वन क्षेत्र अधिकारी देवद्र रजवार, वन दरोगा विरेन्द्र प्रसाद पाडे, खीम सिंह‌ अधिकारी, वन आरक्षी भावना, सुमन, मनोज, किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप, विक्की कश्यप, सोनिया सत्य वली, महेंद्र आर्य, राजेश कश्यप मौजूद रहे।

संबंधित समाचार