पीलीभीत: महज सात सौ रुपये के लिए ग्रामीण की हत्या, खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी साइकिल खरीदने के बाद महज सात सौ रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। बेटी के घर जाने के लिए ग्रामीण निकला और फिर लापता हो गया। दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर खेत में क्षतविक्षत हालत में मिला। जिससे शव …

पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी साइकिल खरीदने के बाद महज सात सौ रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। बेटी के घर जाने के लिए ग्रामीण निकला और फिर लापता हो गया। दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर खेत में क्षतविक्षत हालत में मिला। जिससे शव को जानवर द्वारा खाए जाने की आशंका जताई गई है।

परिवार ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजकर छानबीन में जुटी है। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर के निवासी कालीचरन ने बताया कि उनके 45 वर्षीय बड़े भाई नेतराम पुत्र छोटेलाल मजदूरी करते थे। भाभी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां विवाहित हैं।

शुक्रवार दोपहर को बड़े भाई बेटी ममता की ससुराल उदरिया गांव जाने के लिए घर से पैदल निकले थे। कुछ सामान और 14 हजार रुपये लेकर गए थे। इसके बाद से भाई लापता हो गए। परिवार के सदस्य समझते रहे कि वह बेटी के घर रुक गए होंगे। शनिवार सुबह गांव के बाहर की तरफ मदनलाल के खेत में नेतराम का शव क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला।

खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। इसका पता लगते ही परिवार वाले भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई, जबकि पुलिस जानवर द्वारा खाए होने की आशंका जताती रही। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – पीलीभीत में सुरक्षित नहीं पति की जिंदगी, सीतापुर करा दो तबादला

संबंधित समाचार