लखनऊ : अखिलेश ने साधा यूपी सरकार पर निशाना, बोले – जुमला बनकर रह गयी जीरो टालरेंस नीति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जिस जीरो टालरेंस की दुहाई देते नहीं थकते हैं वह सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने सरकार और शासन-प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर भाजपा राज में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जिस जीरो टालरेंस की दुहाई देते नहीं थकते हैं वह सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने सरकार और शासन-प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर भाजपा राज में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। थाना-तहसील तो भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबे हुए हैं।

सपा अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जुलाई महीने की रिपोर्ट बताती है कि गंगा सफाई के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार पनप रहा है। कानपुर में 800 करोड़ रुपए खर्च करने पर भी गंगा में कई जगह आक्सीजन की मात्रा घातक स्तर तक कम हो गई है। गोरखपुर में राप्ती-रोहिन नदी में रोज साढ़े सात करोड़ लीटर गंदा पानी गिर रहा है। रामगढ़ ताल में 18 नालो की गंदगी गिर रही हैं। हाईकोर्ट की फटकार के बाजवूद सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : एकेटीयू का वास्तुकला संकाय बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, वित्त समिति की बैठक में हुआ निर्णय

संबंधित समाचार