लखनऊ : जेई के भाई ने सुसाइड नोट पर उठाये सवाल, बड़े भाई ने पत्नी और बेटी के संग की थी आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में जेई और उसकी पत्नी ने बेटी समेत जहर खाकर खुदखुशी कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमे जेई ने आत्महत्या को लेकर पूरी बात लिखी थी। अब जेई के छोटे भाई ने इस नोट की लिखावट पर ऐतराज जताया है। छोटे भाई ने …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में जेई और उसकी पत्नी ने बेटी समेत जहर खाकर खुदखुशी कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमे जेई ने आत्महत्या को लेकर पूरी बात लिखी थी। अब जेई के छोटे भाई ने इस नोट की लिखावट पर ऐतराज जताया है। छोटे भाई ने कहा है कि सुसाइड नोट की लिखावट उनके भाई की नहीं है। पुलिस, जेई शैलेन्द्र कुमार के पत्नी गीता और बेटी प्राची के साथ सामूहिक खुदकुशी की वजह खोजने में अब तक सफल नहीं हो पाई है।

उसने पुलिस को बताया कि नोट की लिखावट भाई की नहीं है। अब पुलिस ने नोट की जांच के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजी है। चार दिन तक पड़ताल के बावजूद मोबीन, शैलेन्द्र और नरेन्द्र के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

एसीपी विजय राज सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में मिली लिखावट जेई की नहीं होने का आरोप छोटे भाई सत्येन्द्र ने लगाया है। सत्येन्द्र ने कहा कि भाई की लिखावट ऐसी बिल्कुल नहीं थी। उसने इनकार नहीं किया कि यह लिखावट पत्नी गीता औरबेटी प्राची की हो सकती है। नोट को विधि विज्ञान लैब भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: जमीन बेचने के नाम पर बनभूलपुरा में लाखों की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार