बहराइच : 51 लाख रुपए की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस को मिली सफलता
बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51 लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक …
बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक को पुलिस ने सीज कर तस्कर को जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51 लाख रुपए है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी के जवान भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वालों की जांच कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि उप निरीक्षक अजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, अशोक तिवारी और एसएसबी के एएसआई कुलदीप ज्ञान, विशाल डी सोना, सुशील कुमार सरोज और बैक्टेश पिलर संख्या 651/11 के पास पहुंचे। तभी नेपाल से भारत की सीमा में एक युवक प्रवेश करता दिखा।
उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम धनौली के मजरा समोखन निवासी मोहम्मद आबिद पुत्र मोहम्मद तकी के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें –राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शेउली को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
