CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में हुआ भयावह हादसा, ट्रैक से गिरे कई साइकलिस्ट…देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दुनिया के 72 देशों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन एक भयानक हादसा देखने को मिला। यह हादसा पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच साइक्लिंग इवेंट के दौरान हुआ है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Awful crash involving Matt …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में दुनिया के 72 देशों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन एक भयानक हादसा देखने को मिला। यह हादसा पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच साइक्लिंग इवेंट के दौरान हुआ है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड के साइकिल सवार मैट वॉल्स और कनाडा के डेरेक जी संतुलन बिगड़ने की वजह से साइक्लिंग ट्रैक छोड़कर दर्शक एरिया में घुस गए, जिससे चार वर्षीय वॉल्स तो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आइल ऑफ मैन के साइकिल चालक मैथ्यू बोस्टॉक भी इस घटना में शामिल थे। वॉल्स, डेरेक जी और बोस्टॉक तीनों को ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ये हासदा इसलिए हुआ क्‍योंकि मोड़ पर कई राइडर एक दूसरे से टकरा गए थे।

आपको बता दें कि कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत अब तक इस टूर्नामेंट मे कुल पांच पदक अपने नाम कर चुका है। अगर पदक की तालिका पर नजर डालें तो भारत इस वक्‍त छठे स्‍थान पर है।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : एथलेटिक्स की स्पर्धाएं दो अगस्त से, महिला चक्का फेंक में पदक की उम्मीद

संबंधित समाचार