हल्द्वानी: आवास विकास से काठगोदाम तक 17 लीकेज
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात में जलसंस्थान की सालों पुरानी लाइनों की खस्ताहाल हालत खूब सामने आ रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने जब नैनीताल रोड का निरीक्षण किया तो अलग-अलग स्थानों पर 17 लीकेज सामने आए। इन लीकेज की वजह से सड़क की भी दुर्गति हो रही है तो …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरसात में जलसंस्थान की सालों पुरानी लाइनों की खस्ताहाल हालत खूब सामने आ रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने जब नैनीताल रोड का निरीक्षण किया तो अलग-अलग स्थानों पर 17 लीकेज सामने आए। इन लीकेज की वजह से सड़क की भी दुर्गति हो रही है तो वहीं तमाम लोगों के घरों में पानी का संकट गहरा रहा है। विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी लीकेज ठीक कर लिए जाएंगे।
बारिश के दिनों में पेयजल लाइनों के लीकेज होने, उसके चोक होने जैसी कई दिक्कतें लोगों के लिए दुश्वारियों का कारण बनती हैं। विभाग भी पहले से कोई तैयारी नहीं करता है, जिस वजह से बरसात के दिनों में समस्याएं सामने आने लगती हैं। नैनीताल रोड पर पानी की लाइनों में ये लीकेज आवास विकास से काठगोदाम तक चिन्हित की गई हैं।
आवास विकास में पांच लीकेज सामने आए हैं। इसमें तीन लीकेज को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि लीकेज को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। तीन लीकेज के लिए आवास विकास में एक होटल के पास गड्ढा खोद लिया गया है। बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। कोशिश रहेगी कि काठगोदाम तक के सभी 17 लीकेज जल्द ठीक कर लिए जाएं।
