रुद्रपुर: मुखर्जीनगर में घरों पर गिरी हाईटेंशन तार, मचा हडकंप
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की देर रात उस वक्त हडकंप मच गया। जब सिडकुल से आने वाली हाईटेशन विद्युत तार मुखर्जीनगर को जाने वाली विद्युत तार पर जा गिरी, जिससे बिजली की सप्लाई इतनी तेज हो गई कि लोगों के घरों के बल्ब फूट गए और इलेक्ट्रांनिक उत्पादों से धुंआ उठने लगा, जिससे देखकर लोगों …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की देर रात उस वक्त हडकंप मच गया। जब सिडकुल से आने वाली हाईटेशन विद्युत तार मुखर्जीनगर को जाने वाली विद्युत तार पर जा गिरी, जिससे बिजली की सप्लाई इतनी तेज हो गई कि लोगों के घरों के बल्ब फूट गए और इलेक्ट्रांनिक उत्पादों से धुंआ उठने लगा, जिससे देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया और रात को ही विद्युत तार को हटाकर सप्लाई को सुचारु किया।
बताते चलें कि रविवार की रात करीब दस बजे अचानक सिडकुल से आने वाली 32000 केवी की हाईटेंशन लाइन नीचे से गुजर रही 11000 केवी की सप्लाई लाइन पर जा गिरी। जिसके बाद दोनों विद्युत हाईटेशन लाइन की वजह से बिजली तेज हो गई और घरों के बल्ब फूंटने लगे। यहीं नही घरों में रखे फ्रिज, टीवी, एलईडी, एसी सहित विद्युत मीटर तक से धमाके के साथ धुंआ उठने लगा, जिससे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बाद में लोगों को पता चला कि विद्युत तेज होने से इलेक्ट्रांनिक उत्पाद जल रहे हैं। जिस कारण लोगों को घरों की विद्युत सप्लाई को बंद करनी पड़ी। स्थानीय निवासी हरीश गाईन ने बताया कि हाईटेशन लाइन नीचे से गुजर रही 11000 केवी पर गिरी थी, जिससे तार टूट कर कई घरों पर भी गिरी थी। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत व्यवस्था को ठीक करने के बाद सप्लाई को सुचारु किया।
