खटीमा: राजस्व विभाग ने पांच बकायेदार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जड़ा ताला
खटीमा, अमृत विचार। तहसील प्रशासन ने बकाया राजस्व वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को तहसीलदार शुभांगिनी के नेतृत्व में टीम ने व्यापार कर के तीन बकायेदार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी से हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई करने पर बाद में एक व्यापारी ने 50 हजार रुपये जमा …
खटीमा, अमृत विचार। तहसील प्रशासन ने बकाया राजस्व वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को तहसीलदार शुभांगिनी के नेतृत्व में टीम ने व्यापार कर के तीन बकायेदार व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी से हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई करने पर बाद में एक व्यापारी ने 50 हजार रुपये जमा करा दिए हैं।
बता दें कि तहसील प्रशासन की ओर से अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बैंक के कर्ज में डूबे किसानों को बकाया वसूली के लिए राजस्व लॉकअप में डालने के अधिक मामले आते रहे हैं। तहसीलदार शुभांगिनी ने क्षेत्र में व्यापार कर की ओर से आरसी जारी होने पर बकाया जमा करने के लिए अभियान चलाया। टीम ने पांच दुकानों में ताला जड़ दिया। तहसीलदार ने बताया कि एक व्यापारी ने 50 हजार रुपये जमा करा दिए हैं। अभी क्षेत्र में बड़े बकाएदारों से वसूली को लेकर अभियान जारी है।
