रानीखेत: अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी का ट्रॉयल सात अगस्त को, खिलाड़ियों को लाने होंगे ये दस्तावेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में होने वाले अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अल्मोड़ा जिले का ट्रायल सात अगस्त को नर सिंह मैदान रानीखेत में होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने बताया कि ट्रायल हेतु पंजीकरण फॉर्म दो अगस्त से राधा स्पोर्ट्स, सदर बाजार, …

रानीखेत, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में होने वाले अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अल्मोड़ा जिले का ट्रायल सात अगस्त को नर सिंह मैदान रानीखेत में होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने बताया कि ट्रायल हेतु पंजीकरण फॉर्म दो अगस्त से राधा स्पोर्ट्स, सदर बाजार, रानीखेत में उपलब्ध रहेंगे। पंजीकरण कराने के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन वर्ष के शैक्षिक प्रमाण पत्र, वर्तमान स्कूल का बोनाफाईड प्रमाणपत्र एवं फोटो लाना अनिवार्य है।

अंडर-16 में खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए आयु सीमा 1 सितंबर 2006 से लेकर 1 सितंबर 2008 के मध्य होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों की महिला खिलाड़ियों के अंडर 16, अंडर 19, अंडर 25 एवं सीनियर वर्ग के ट्रायल 7 अगस्त से 9 अगस्त तक तानुष क्रिकेट अकेडमी देहरादून में होंगे। महिला खिलाड़ी स्पॉट पंजीकरण करवा सकते हैं। बीसीसीआई ने इस सीजन से महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अंडर-16 आयु वर्ग शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

संबंधित समाचार