अयोध्या: दो पक्षों में चटकी लाठी, एक सिर पर लगी चोट, पीड़ित महिला ने पांच के खिलाफ दी तहरीर
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परसूही गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला आया है। इसमें एक आदमी का सर फट गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परसूही गांव की कोमल सिंह पत्नी सूर्य प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह करीब …
बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परसूही गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला आया है। इसमें एक आदमी का सर फट गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परसूही गांव की कोमल सिंह पत्नी सूर्य प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे उसका पति सूर्य प्रकाश सिंह अपनी मां नीलम सिंह को छोड़कर मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे।
खड़ंजा मार्ग पर पहुंचे थे कि पहले से ही सुनियोजित तरीके से विपक्षी राम भवन पुत्र राम जियावन, संजय, सुरेश, अवधेश पुत्र राम भवन व दुर्गेश कुमार उर्फ अतुल पुत्र राम शकल वहां पर मौजूद थे। उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उनके पति को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारा। सूर्य प्रकाश शोर मचाने लगे। इस दौरान कोमल की सास नीलम व आसपास में मौजूद तमाम लोग दौड़े और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी इतने उत्तेजित थे कि बीच-बचाव कर रहे लोगों के साथ भी गाली गलौज करने लगे।
कोतवाली में दी गई तहरीर में यह भी बताया गया है कि विपक्षी के मार से सूर्य प्रकाश सिंह का सिर फट गया है। पीड़िता ने तहरीर में यह भी बताया है कि उसके परिवार के लोगों को एक माह के अंदर जान से मार देने की धमकी भी दी है। सूर्य प्रकाश सिंह को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। थानाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। दोषी पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हुई जनसुनवाई
