अयोध्या: ग्रामीण न्यायालय का जिला जज ने किया उद्घाटन, कहा- ग्राम न्यायालय से गरीबों को मिलेगा न्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर कस्बे में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति बीकापुर के सामने ग्रामीण न्यायालय का उद्घाटन सोमवार को जिला जज संजीव फौजदार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि न्याय को लोगों के घर तक पहुंचाने की मंशा से …

बीकापुर/अयोध्या। बीकापुर कस्बे में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति बीकापुर के सामने ग्रामीण न्यायालय का उद्घाटन सोमवार को जिला जज संजीव फौजदार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि न्याय को लोगों के घर तक पहुंचाने की मंशा से ग्रामीण न्यायालयों की स्थापना की गई है।

त्वरित व सुलभ न्याय के लिए यदि जरूरत समझी जाएगी तो मोबाइल कोर्ट के माध्यम से संबंधित गांव विशेष में मौके पर सुनवाई की जा सकेगी। किसी भी सूरत में छह माह की समय सीमा में वाद का निपटारा कर दिया जाएगा। कोर्ट में दो साल तक की सजा वाले मुकदमें, बिजली चोरी, बाइक चालान, 25000 की धनराशि तक के सिविल केस आदि की सुनवाई की जाएगी।

उद्घाटन के दौरान कुलदीप सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय राजदीप सिंह के अलावा उप जिला अधिकारी प्रशांत कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रमोद कुमार यादव, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ,ईओ नगर पंचायत रागिनी वर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सजीवन पांडे, श्रीकांत त्रिपाठी, मंसाराम वर्मा ,हरगोविंद वर्मा, अरुण मिश्रा,आलोक सिंह, तुलसीराम तिवारी, श्याम नारायण पांडे, अवध राम यादव, महावीर गुप्ता रहे।

दो स्टाफ की हुई नियुक्ति

ग्रामीण न्यायलय में जज के साथ-साथ दो स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है। इनमें पेशकार संदीप कुमार, लिपिक मनोज कुमार को नियुक्त किया गया है। ग्रामीण न्यायालय मंगलवार से विधिवत अपना कार्य शुरू कर देगा।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी कल सौपेंगे 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को घरौनी प्रमाणपत्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज