पूर्व सीएम एनटीआर की बेटी ने की आत्महत्या, हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली
हैदराबाद। टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी की मौत फंदे से लटकने से हो गई है। वह सोमवार को हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला …
हैदराबाद। टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी की मौत फंदे से लटकने से हो गई है। वह सोमवार को हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उमा माहेश्वरी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक एनटी रामाराव की 12 संतानों में सबसे छोटी थीं।
जानकारी मिली है कि माहेश्वरी पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कथित रूप से अपने घर में आत्महत्या कर ली है और वह 57 वर्ष की थीं। कमरे के अंदर से उमा माहेश्वरी की बेटी, दामाद और अन्य लोगों को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने माहेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ पाया। अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि उन्होंने अवसाद के कारण संभवत: यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें – संजय अरोड़ा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला
