बाराबंकी: ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत, दो महिलाएं घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी। सोमवार की सुबह घर से पैदल बुढ़वा बाबा दर्शन करने जाते समय एक ट्रक ने दर्शनार्थियों को टक्कर मार दी जिससे एक करीब 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और दो महिलाएं गभीर घायल हो गयीं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सोमवार की सुबह असन्दरा कोतवाली क्षेत्र के हकामी गांव निवासी …

रामसनेहीघाट/बाराबंकी। सोमवार की सुबह घर से पैदल बुढ़वा बाबा दर्शन करने जाते समय एक ट्रक ने दर्शनार्थियों को टक्कर मार दी जिससे एक करीब 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और दो महिलाएं गभीर घायल हो गयीं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

सोमवार की सुबह असन्दरा कोतवाली क्षेत्र के हकामी गांव निवासी गुरुदीन का लगभग 12 वर्षीय पुत्र राज अपनी बहन अर्पणा के साथ बुढ़वा बाबा दर्शन करने जा रहा था रास्ते मे कोतवाली क्षेत्र के बाजपुर निवासिनी करीब 32 वर्षीय क्षमा पत्नी लक्ष्मीनारायण व लगभग 41 वर्षीय शकुंतला पत्नी श्रीचन्द के साथ अन्य तमाम दर्शनार्थियों की भीड़ साथ चल रही थी, तभी भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर।भानपुर चौराहे के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिससे श्रद्धालु राज, क्षमा व शकुंतला घायल हो गयी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही राज ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान के अलवर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज