मुरादाबाद: शहर से देहात तक बिना लाइसेंस पैथोलॉजी सेंटर का संचालन
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में शहर से देहात तक बिना लाइसेंस के पैथोलॉजी सेंटर और क्लीनिक का नेटवर्क फैला है। इन सेंटरों की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का इलाज भी हो रहा है। जो उनकी जान से खिलवाड़ है। चिकित्साधिकारियों की नाक के नीचे संचालित हो रहे इन अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर नजर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में शहर से देहात तक बिना लाइसेंस के पैथोलॉजी सेंटर और क्लीनिक का नेटवर्क फैला है। इन सेंटरों की फर्जी रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का इलाज भी हो रहा है। जो उनकी जान से खिलवाड़ है।
चिकित्साधिकारियों की नाक के नीचे संचालित हो रहे इन अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर नजर नहीं पड़ती है, जब तक शिकायत न आए। कई बार इनकी गलत रिपोर्ट पर कई मरीजों की जान पर संकट आ चुका है। लेकिन, फिर भी सिस्टम संजीदगी नहीं दिखाता। शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में ही ऐसे पैथोलॉजी हैं। फिर भी नियमों के पालन कराने वाले इनकी दुकानदारी का शटर गिराने नहीं पहुंचते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के पास शिकायत पहुंचने पर ही इनकी जांच के लिए कदम बढ़ता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड में केवल 47 पंजीकृत : भले शहर से देहात तक बिना लाइसेंस और फर्जी पैथोलॉजी सेंटर सैकड़ों हैं। लेकिन, मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय के अभिलेख में 47 को ही लाइसेंस दिया गया है। जबकि स्थिति यह है कि अकेले शहर में ही इससे अधिक का संचालन हो रहा है।
चंद दिन पहले चार्ज मिला है। चार पैथोलॉजी की जांच कर उन्हें सील किया है। प्राथमिकी भी दर्ज करा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के आंकड़े में केवल 47 पैथोलॉजी सेंटर लाइसेंस प्राप्त हैं। -डॉ. संजीव बेलवाल, नोडल व उप मुख्य चिकित्साधिकारी
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी के घर से पांच लाख की संपत्ति उड़ाई
