काशीपुर: कोरोना की दस्तक पर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने कोविड वार्ड शुरू करने के साथ ही सैंपलिंग बढ़ा दी है। वर्तमान में सात मरीज एक्टिव हैं। दरअसल एक सप्ताह से कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में कोविड वार्ड और …

काशीपुर, अमृत विचार। कोरोना की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने कोविड वार्ड शुरू करने के साथ ही सैंपलिंग बढ़ा दी है। वर्तमान में सात मरीज एक्टिव हैं। दरअसल एक सप्ताह से कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

जिसके चलते एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में कोविड वार्ड और कंट्रोल रूम फिर से शुरू कर दिया गया है। जिसमें ऑक्सीजन, यंत्र, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही अस्पताल और स्कूलों में आरटी पीसीआर, रैपिड एंटीजन जांच भी बढ़ा दी गई है। जिसके चलते प्रतिदिन चार-पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।

जिन्हें होम आइसोलेट कर उनके परिजनों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर कोविड वार्ड और कंट्रोल रूम शुरू कर पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था कर दी है।

पिछले सप्ताह से 14 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया था। स्वस्थ होने पर 7 मरीजों को होम आइसोलेट से हटा दिया गया है। अब केवल सात संक्रमित एक्टिव हैं, जो होम आइसोलेट हैं। होम आइसोलेट मरीजों पर नजर रखने के लिए कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. मीनाक्षी, कंसलटेंट इंचार्ज डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. शिवानी, डॉ. नईमा टीम कार्य कर रही है। 2 मई से अब तक 41 मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

अब तक दो मरीज कोविड वार्ड में भर्ती किए गए थे। स्वस्थ होने पर छुट्टी कर दी गई है। स्वास्थ्य कर्मी धनवीर ने बताया कि स्कूलों में सैंपलिंग कार्य चल रहा है। जीबी पंत में कार्य पूरा होने पर 29 जुलाई से जीजीआईसी में सैंपलिंग कार्य चल रहा है। मंगलवार को छात्राओं व स्टाफ के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। प्रतिदिन करीब 55-60 आरटीपीसीआर सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं।

संबंधित समाचार