गदरपुर: पॉलीथिन ढूंढने दुकानों पर गए अधिकारी, मिली तो ठोका दो लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई पॉलीथिन को बेचने एवं उस पर रोक लगाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने नगर की कई दुकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान दो दुकानों को कई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। एसडीएम ने दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए एक-एक लाख का …

गदरपुर, अमृत विचार। सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई पॉलीथिन को बेचने एवं उस पर रोक लगाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने नगर की कई दुकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान दो दुकानों को कई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। एसडीएम ने दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए एक-एक लाख का जुर्माना लगाने के साथ पॉलीथिन को जब्त कर लिया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

यहां बता दें कि एक जुलाई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा पॉलीथिन बेचे जाने की शिकायत के बाद एसडीएम राकेश तिवारी के नेतृत्व में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार द्वारा पुलिस प्रशासन एवं पालिका कर्मियों के साथ नगर की कई दुकानों पर छापेमारी की गयी। जिसमें आवास विकास स्थित सतीश टी कंपनी एवं सती मठ मंदिर वाली गली स्थित सोनू तनेजा के यहां से कई कुन्तल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई।

इसके अतिरिक्त दो अन्य दुकानों शक्ति ट्रेडर्स, बजाज मनियारी गली में भी छापा मारा गया। वहीं सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारियों ने एसडीएम से वार्ता कर कहा कि व्यापरियों का किसी भी कीमत पर उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने कहा कि 75 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन व अन्य जब्त सामान व्यापारियों को वापस किया जाए। इस मौके पर युगल किशोर, वीरेन्द्र कुमार, सीताराम मौजूद थे।

संबंधित समाचार