सपा और बसपा नहीं हो सकती भाजपा का विकल्प: प्रदीप नरवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। कांग्रेस के पश्चिम उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि सपा और बसपा कभी भी भाजपा का विकल्प नहीं हो सकती। केवल कांग्रेस ही भाजपा का सामना कर सकती है। कांग्रेस नौ से 15 अगस्त तक ’भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी। बुढ़ाना गेट स्थित अपार चेंबर में मंगलवार को कांग्रेस मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत जनपद …

मेरठ। कांग्रेस के पश्चिम उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि सपा और बसपा कभी भी भाजपा का विकल्प नहीं हो सकती। केवल कांग्रेस ही भाजपा का सामना कर सकती है। कांग्रेस नौ से 15 अगस्त तक ’भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी। बुढ़ाना गेट स्थित अपार चेंबर में मंगलवार को कांग्रेस मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत जनपद के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस नेता प्रदीप नरवाल ने कहा कि सपा और बसपा की हालत उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के विधानसभा चुनावों में देख चुकी हैं।

केवल कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। नौ से 15 अगस्त तक कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रत्येक विधानसभा में लगभग 15 किलोमीटर व लोकसभा में 75 से लेकर 150 किलोमीटर दूरी तय करेंगी आगामी नगर निकाय चुनाव में मेरठ में 90 वार्ड है। इस तरह प्रत्येक 10 वार्ड पर एक प्रभारी की नियुक्ति किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मण्डल प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस 5 अगस्त को जिला मुख्यालय, विधानसभा स्तर व ब्लाक स्तर पर ईडी के दुरुपयोग, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने तथा संचालन प्रदेश सचिव नसीम खान ने किया।

बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से बन्द कमरे में वार्ता की। बैठक में डॉ. यूसुफ कुरैशी, हरिकिशन अम्बेडकर, डॉ. ओपी शर्मा, रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, नसीम क़ुरैशी, मोनिंदर सूद, गौरव भाटी, रविन्द्र सिंह, डॉ. जफरउल्ला, जगदीश शर्मा, मुगीस जिलानी, महेन्द्र शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, धूम सिंह गुर्जर, कामेश रत्न, राकेश सिंह, नसीम कुरैशी, अरविन्द तालियान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-ब्रजेश पाठक ने बोला हमला- सपा ने कीर्ति कोल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया

संबंधित समाचार