हल्द्वानी: फौजी की पत्नी को बहन बनाकर रोज शातिर रोज उड़ा रहे थे माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के इतिहास में मुखानी थाना क्षेत्र में अब तक की सबसे नाटकीय चोरी हुई है। चोरों ने जिस फौजी के घर में चोरी की, उनकी पत्नी को अपनी बहन बना लिया था और हर रोज घर से चोरी कर रहे थे। चोर तो फौजी का घर भी बेचने की फिराक में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के इतिहास में मुखानी थाना क्षेत्र में अब तक की सबसे नाटकीय चोरी हुई है। चोरों ने जिस फौजी के घर में चोरी की, उनकी पत्नी को अपनी बहन बना लिया था और हर रोज घर से चोरी कर रहे थे।

चोर तो फौजी का घर भी बेचने की फिराक में थे, लेकिन नाकाम रहे और को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरे चोर की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को गौरव सेनानियों ने एसपी सिटी हरबंस सिंह से मुलाकात की।

भगवानपुर मुखानी निवासी सेना में नायक सुरेंद्र सिंह के घर में ताला लगा था और पोस्टिंग के चलते वह राज्य से बाहर थे। इस घर में लगे ताले तो तोड़ कर मनीष और दूसरे नाबालिग चोर ने अपना ताला लगा दिया। घर से मिले आधार कार्ड में चोरों को फौजी की पत्नी ममता का नाम दिखाई दिया। जिसके बाद चोरों ने घर से रोजाना चोरी करनी शुरू कर दी और पड़ोसियों के पूछने पर वह खुद को फौजी की पत्नी ममता को अपनी बहन बता देते थे।

अंतिम दिन बचा सामान चोरों ने लोडर पर लादा और बाकी बचे एक फ्रिज को फौजी की ही स्कूटी पर लाद कर फरार हो गए। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि मामले में एक नाबालिग को पहले ही पकड़ा जा चुका है, जबकि दूसरे फरार मनीष की तलाश की जा रही है। इसी चोर की गिरफ्तारी के लिए गौरव सेनानी, कर्नल बीडी कांडपाल के नेतृत्व मे एसपी सिटी हसबंस सिंह से मिलें और खुलासे की मांग की।

एसपी सिटी ने मामले को जल्द खोलने का भरोसा दिया है। इस दौरान मेजर केएस महरा, उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग जनपद नैनीताल के अध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला, कैप्टन मधन सिंह राठौड़, कैप्टन चन्द्र वीर सिंह बसेड़ा, कैप्टन खिलानन्द चिलकोटी, कैप्टन कृपाल सिंह कोरंगा, कैप्टन खुशाल सिंह गाडिया, कैप्टन आरएस अधिकारी, कैप्टन खुशाल सिंह रावल, मेजर कुंवर सिंह महरा, सूबेदार मेजर हरीश सिंह, सूबेदार उमा कांत पाठक, गौरव सेनानी पुष्कर सिंह डसीला, ललित पंत,सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित थें

संबंधित समाचार