हल्द्वानी: शराब के लती की लावारिस हालत में हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब की लती एक युवक की लावारिस हालत में मौत हो गई। उसकी लाश एक पार्क में पाई गई। आधार कार्ड से शिनाख्त के दो दिन बाद पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। डूंगर सिंह (43) पुत्र शिव सिंह मूलरूप से एराड़ी मानिला द्वाराहाट अल्मोड़ा का रहने वाला था। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब की लती एक युवक की लावारिस हालत में मौत हो गई। उसकी लाश एक पार्क में पाई गई। आधार कार्ड से शिनाख्त के दो दिन बाद पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।

डूंगर सिंह (43) पुत्र शिव सिंह मूलरूप से एराड़ी मानिला द्वाराहाट अल्मोड़ा का रहने वाला था। डूंगर की पत्नी गीता अपने बच्चों करन और खुशी के साथ द्वाराहाट में ही रहती है, जबकि डूंगर हल्द्वानी में यहां-वहां रहकर काम करता था।

दिल्ली में रहने वाले डूंगर के बड़े भाई दीवान सिंह के साले कुंदन सिंह नेगी ने बताया कि डूंगर शराब का लती था और अपनी सारी कमाई शराब में फूंक देता था। बीती एक अगस्त को डूंगर लावारिस हालत में मंगलपड़ाव पुलिस को अंबेडकर पार्क में पड़ा मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डूंगर की जामातलाशी में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई और डूंगर के भाई दीवान से पुलिस ने संपर्क साधा। कुंदन ने बताया कि डूंगर की पत्नी को दीवान की हर्जा-खर्चा देते थे।

संबंधित समाचार