हल्द्वानी: चार दिन बाद कोरोना से दूसरी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल में संक्रमित मरीज की मौत का यह दूसरा मामला है। चार दिन पूर्व ही अस्पताल में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। अस्पताल में संक्रमित मरीज की मौत का यह दूसरा मामला है। चार दिन पूर्व ही अस्पताल में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अरुण जोशी ने संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हल्द्वानी पीलीकोठी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए बीती रात एक बजे एसटीएच में लाया गया था।

यहां कोविड जांच कराने पर मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। प्रात: चार बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज को खांसी-बुखार, हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और सुगर लेवल भी काफी बढ़ा हुआ था।

प्राचार्य डा. जोशी के अनुसार कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मरीज की दूसरी मौत हुई है। बीते रविवार को कोरोना संक्रमित रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। उसे ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर एसटीएस में भर्ती कराया गया था।
इधर कोरोना संक्रमण से दूसरे मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने लोगों ने मास्क लगाने व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है।

एसटीएच में छह संक्रमित भर्ती
प्राचार्य डा. अरुण जोशी के अनुसार सुशीला तिवारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में वर्तमान में छह संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन मरीजों के इलाज में पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। मरीजों की भर्ती के लिए सभी आवश्यक बातों का ध्यान रखा जा रहा है। जो स्टाफ इलाज में शामिल है, वह भी सभी चीजों का ध्यान रख रहे हैं।

संबंधित समाचार