हल्द्वानी: निलंबित दरोगा की जांच सीओ ट्रैफिक के सुपुर्द
हल्द्वानी, अमृत विचार। तरुण साह से जुड़े दुष्कर्म मामले में निलंबित दरोगा पर लगे आरोपों की जांच अब महिला अधिकारी के सुपुर्द कर दी गई है। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी से मौखिक शिकायत कर जांच महिला अधिकारी से कराने की गुजारिश की थी। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तरुण साह से जुड़े दुष्कर्म मामले में निलंबित दरोगा पर लगे आरोपों की जांच अब महिला अधिकारी के सुपुर्द कर दी गई है। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी से मौखिक शिकायत कर जांच महिला अधिकारी से कराने की गुजारिश की थी।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता ने पूर्व मुखानी थानाध्यक्ष पर पांच लाख की रिश्वत और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया था।
इस मामले की जांच सीओ रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी को सौंपी गई थी। पुरुष अधिकारी द्वारा जांच करने पर दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंच कर मौखिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद जांच सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित के सुपुर्द कर दी गई और इसकी लिखित सूचना शिकायतकर्ता को भी दे गई।
बता दें कि पीड़िता ने बीती 26 अप्रैल को तरुण साह पर आरोप लगाया था कि उसने पहले उसके बलात्कार किया और अब उसे धमकाया जा रहा है। पीड़ित महिला ने कहा था कि आरोपी तरुण साह सोशल बदनाम करने पर भी धमकी दे रहा है जबकि उसके पति बीमार हैं। वह हर हफ्ते तीन बार डायलिसिस करा रहे हैं। आरोप है कि इस दुष्कर्म से पीड़िता को एक बेटी भी पैदा हुई। महिला ने जब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की तो तत्कालीन मुखानी थानाध्यक्ष ने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने और 5 लाख की मांग की।
