आजमगढ़ : माफिया कुंटू सिंह की पत्नी सहित 29 पर लगा गैंगस्टर…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़ । प्रदेश के टॉपटेन गैंगस्टर डी-11 के गैंग लीडर माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह समेत 29 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। बता दें कि पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में कुंटू सिंह पर गैंगस्टर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने …

आजमगढ़ । प्रदेश के टॉपटेन गैंगस्टर डी-11 के गैंग लीडर माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह समेत 29 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। बता दें कि पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में कुंटू सिंह पर गैंगस्टर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने कुंटू के दो अन्य सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई एसपी अनुराग आर्या ने की है। बता दें कि अब तक 356 लोगों पर गैंगस्टर और 821 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।

आपको बताते चलें कि एसपी अनुराग आर्या ने ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह व उसकी पत्नी वन्दना सिंह समेत गैंग के दस सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनका गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह प्रदेश स्तर का माफिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह पत्नी वंदना सिंह के सहयोग से गैंग को संचालित करता है। उसके गैंग में शिव प्रकाश ,बालकरन यादव उर्फ साधू, राजेन्द्र यादव, शिवेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक सिंह,रामकरन यादव और मनोज सिंह प्रमुख सदस्य हैं।

वहीं हिटलर उर्फ गुलाम हुसैन, कामरान, इस्तियाक, अली दिलशाद, एकलाख उर्फ पतरका फहीम,रिजवान,सलमान,फरहान, शमशेऱ, अफसार, शहाबूद्दीन उर्फ शहाबु, सुफियान, राजनाथ चौहान उर्फ रन्ना चौहान, आकाश यादव, अभिषेक पाठक उर्फ चंचल पाठक, पवन चौहान उर्फ विशाल, चन्द्रभान, सूर्यभान पर कार्रवाई की गई है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 821 आरोपियों के ऊपर गुंडा एक्ट, 515 पर आबकारी अधिनियम, 66 आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट, छह पर रासुका और 65 मामलों में अभी तक 356 आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:- माफिया के छोटे बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, 50 हजार का था इनाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज