मुरादाबाद : मुस्लिम महिला को भारी पड़ा जनसंख्या वृद्धि का विरोध करना, पति ने दे दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनसंख्या वृद्धि के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाली एक मुस्लिम महिला पर मुखरता व पति का विरोध भारी पड़ा। हालांकि महिला ने रिश्ता बचाने व पति को समझाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन जब पीड़िता को लगा कि उसके आत्मसम्मान पर कुठाराघात किया तो वह बागी बन गई। बच्चे पैदा करने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनसंख्या वृद्धि के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाली एक मुस्लिम महिला पर मुखरता व पति का विरोध भारी पड़ा। हालांकि महिला ने रिश्ता बचाने व पति को समझाने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन जब पीड़िता को लगा कि उसके आत्मसम्मान पर कुठाराघात किया तो वह बागी बन गई। बच्चे पैदा करने से इन्कार पर चार बच्चों की मां को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की गुहार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फकीरपुरा की रहने वाली नजराना 16 वर्ष पूहले उसका निकाह नसीम के साथ हुआ था। दंपती फिलवक्त चार बच्चों के मां-बाप हैं। छोटे बच्चे की उम्र चार वर्ष है। बताया जाता है कि पारिवारिक दायित्व के प्रति लापरवाह पति शराब व ड्रग्स का सेवन करता है। नशेड़ी पति पांचवे बच्चे का पिता बनने की लालसा पाले हुए है। जबकि आर्थिक हालात महिला को और बच्चे पैदा करने की इजाजत नहीं दे रहे।

पांचवी बार गर्भ धारण करने से महिला इसलिए भी पहरेज कर रही, क्योंकि नशेड़ी पति अपनी कमाई जुए, शराब व ड्रग्स के सेवन में लुटा रहा है। इतना ही नहीं महिला ने पति की सोहबत व चरित्र तक भी सवाल उठाता है। पीड़िता के मुताबिक वह बच्चों की परवरिश कपड़ों की सिलाई कढ़ाई से कर रही है। महिला का आरोप है कि सात दिन पहले आरोपी पति ने जबरिया उसे पांचवी बार मां बनाने की कोशिश की। पति का विरोध करते महिला ने गर्भ धारण करने से दो टूक इन्कार कर दिया।

विरोध करने पर की जान से मारने की कोशिश
महिला का कहना है कि पति ने विरोध पर जान से मारने तक की कोशिश की। पति की हरकतों से सहमी महिला दरवाजे पर आकर बैठ गई। 28 जुलाई को सुबह महिला जब घर में घुसी तो उसका पति आग बबूला हो गया। तीन बार तलाक-तलाक तलाक बोल कर पति ने महिला को घर से बेदखल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से पिटाई करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पति की क्रूरता ने महिला के सब्र का बांध तोड़ दिया। महिला ने पति से दो टूक कहा कि वह सिर्फ हाड़ मांस की कठपुतली नहीं है। वह सबक सिखा कर दम लेगी।

तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। -आशुतोष तिवारी, सीओ सिविल लाइंस

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पति के मोबाइल फोन पर मासूका का मैसेज देख उड़े महिला के होश

संबंधित समाचार