हल्द्वानी: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी में जुटे प्राध्यापक और विद्यार्थी, भारतीय झंडा संहिता 2002 के प्रति किया जागरुक… देखें VIDEO
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स, नमामि गंगे एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं नवाचार से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। देखें वीडियो: हर घर तिरंगा अभियान पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स, नमामि गंगे एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं नवाचार से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।
देखें वीडियो: हर घर तिरंगा अभियान पर प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित का संबोधन
एनएसएस प्रभारी डॉ. विभा पांडे ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय झंडा संहिता 2002 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता और इसे आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत तौर पर इस अभियान को सफल बनाने के प्रयास करना चाहिए। हमें अपने घरों में तिरंगा फहराने के साथ ही है आसपड़ोस में भी राष्ट्रीय झंडा झंडा संहिता के प्रावधानों को बताते हुए तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
