कांग्रेस मंहगाई, बेरोजगारी को लेकर राजभवन का कल करेगी घेराव
भोपाल। देश में बढ़ते मंहगाई, बेरोजगारी व जीएसटी के विरोध में कल 05 अगस्त को कांग्रेस के नेता राजभवन का घेराव करेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस द्वारा यहां कल पांच अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव किया …
भोपाल। देश में बढ़ते मंहगाई, बेरोजगारी व जीएसटी के विरोध में कल 05 अगस्त को कांग्रेस के नेता राजभवन का घेराव करेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस द्वारा यहां कल पांच अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर राजधानी भोपाल में कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से राजभवन का घेराव किया जायेगा। घेराव कार्यक्रम में विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि राजभवन घेराव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जन रोशनपुरा चौराहे से पैदल मार्च करते हुए राजभवन का घेराव करने पहुंचेंगे।
ये भी पढ़ें – बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू से 388 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
