बरेली: आजादी का अमृत महोत्सव, आईटीबीपी जवानों ने किया तिरंगा वितरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ( हर घर तिरंगा ) अभियान के तहत लोगों को तिरागे वितरण किया गया। गिरीश चन्द्र उपाध्याय, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय ( बरेली ) के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आसपास के गावों के …

बरेली, अमृत विचार। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ( हर घर तिरंगा ) अभियान के तहत लोगों को तिरागे वितरण किया गया। गिरीश चन्द्र उपाध्याय, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय ( बरेली ) के मार्गदर्शन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आसपास के गावों के प्रधानों को लगभग 500 झण्डे वितरण किए। समारोह में विपिन कुमार, सेनानी , तृतीय वाहिनी एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

गांव बारीनगला के प्रधान शिवकुमार पटेल, गांव बुखारा के प्रधान सत्यपाल पटेल, गांव उमरसिया के प्रधान हरिओम, गांव काँदरपुर की प्रधान ओमवती इस समारोह में शामिल रहीं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कैम्प परिसर की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा वाद-विवाद, पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

कैम्प परिसर के सभी परिवारों और उनके बच्चों ने स्थानीय स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने सभी लोगों में देश प्रेम की भावना जगाने के साथ ही हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। देश की 75 वीं वर्षगांठ का मतलब 75 साल पर विचार , उपलब्धियां , अनुभव एवं संकल्प शामिल है, जो स्वतंत्र भारत के सपनो को साकार करने के साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

ये भी पढ़ें – बरेली: प्लाट के नाम पर युवक से ठग लिए तीन लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार