हल्द्वानी: अश्लील वीडियो से 13 साल की लड़की को 12वीं के छात्र ने किया ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक बड़े स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक 13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। उसने भाई-बहन को अगवा करने की धमकी देकर लड़की से अश्लील वीडियो बनवाया था। इससे लड़की अवसाद में चली गई। मामला खुला तो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एक बड़े स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक 13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। उसने भाई-बहन को अगवा करने की धमकी देकर लड़की से अश्लील वीडियो बनवाया था। इससे लड़की अवसाद में चली गई। मामला खुला तो लड़की की मां की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुखानी पुलिस के अनुसार एक ही स्कूल में पढ़ने की वजह से लड़के और लड़की में जान पहचान थी। किसी तरह लड़के ने लड़की का मोबाइल नंबर हासिल किया और अश्लील वीडियो बनाने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला करीब एक वर्ष से चल रहा था। जब बात नहीं बनी तो उसने लड़की के भाई और बहन को अगवा करने की धमकी देनी शुरू कर दी।

इससे लड़की घबरा गई और वह सब कर दिया जो लड़के ने कहा। लड़की की अश्लील वीडियो और फोटो हासिल करने के बाद लड़के ने जुबान खोलने पर इसे वायरल करने की धमकी दी और लड़के ने ऐसा कर भी दिया। स्कूल में वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी लड़की को और फिर परिजनों को हुई। जिसके बाद लड़की की मां ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि लड़की के 164 के बयान कराए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार