Covid-19 Updates: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा केस, 70 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की …

नई दिल्ली। भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 70 और लोगों की कोरोना वायरस से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,114 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

ये भी पढ़ें- Salute: देश की ये जांबाज महिला सैनिक हैं बेहद खासमखास, इन्होंने रच दिया इतिहास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात