लखनऊ: ट्रेन से कटकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बंद क्रॉसिंग ​​​​​​​पार करते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को महानगर में सेंट्रल बैंक क्रासिंग के पास एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब मां-छोटे बेटे को गोद में लेकर बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। महिला ने रेलवे क्रॉसिंग बंद होने …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को महानगर में सेंट्रल बैंक क्रासिंग के पास एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब मां-छोटे बेटे को गोद में लेकर बड़े बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। महिला ने रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी फाटक पार करने की कोशिश की और इंजन की चपेट में आ गई।

न्यू हैदराबाद कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र शर्मा के मुताबिक करीब आठ बजे न्यू हैदराबाद से महानगर की तरफ जाने वाली रोड पर क्रॉसिंग पर मां-बेटे की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। महिला कुछ देर तो ट्रेन आने का इंतजार करती रही। फिर अचानक फाटक के नीचे से निकलते ही ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर महिला और एक बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा बच्चा दूर जा कर गिर गया। उसकी हालत फिलहाल गंभीर है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : राम की पैड़ी पर हुआ हादसा, बाइक से गिरा युवक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज