Riteish Deshmukh ने कुछ इस अंदाज में वाइफ Genelia DSouza को विश किया बर्थडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। Riteish Deshmukh Post On Genelia DSouza Birthday: बॉलीवुड के सबसे क्‍यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की क्‍यूट तस्वीरे और वीडियो देखने के लिए फैंस हमेशा ही बहुत ज्यादा बेकरार रहते हैं। अपनी वाइफ जेनेलिया के बर्थडे पर रितेश ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार और क्‍यूट वीडियो शेयर करते हुए उनको …

मुंबई। Riteish Deshmukh Post On Genelia DSouza Birthday: बॉलीवुड के सबसे क्‍यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की क्‍यूट तस्वीरे और वीडियो देखने के लिए फैंस हमेशा ही बहुत ज्यादा बेकरार रहते हैं। अपनी वाइफ जेनेलिया के बर्थडे पर रितेश ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार और क्‍यूट वीडियो शेयर करते हुए उनको बर्थडे विश किया है और उसी के साथ ही एक बहुत खूबसूरत नोट भी लिखा है, जो इन दोनों की तरह ही काफी ज्यादा प्‍यारा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ritesh Deshmukh (@riteishd)

इन दिनों रितेश वरुण शर्मा और कुशा कपिला के साथ अपने एक ओटीटी शो में बिजी हैं। जेनेलिया के बर्थडे पर उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्‍हें बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में रितेश के साथ जेनेलिया भी हैं। एक खूबसूरत नोट लिखते हुए रितेश ने जेनेलिया को ‘फॉरएवर वाला लव’ बताया है।

रितेश के इस प्यारे से वीडियो पर फैंस हंस भी रहे हैं और साथ ही अपना प्‍यार भी बरसा रहे हैं। कमेंट बॉक्‍स में लोग जेनेलिया को जन्‍मदिन की बधाइयां और खूब प्यार दे रहे हैं। रितेश और जेनेलिया दोंनो हाल ही में साउथ स्‍टार किच्‍चा सुदीप की फिल्‍म ‘विक्रांत रोणा’ के एक प्रमोशनल इवेंट में दिखाई दिए थे। उसी दौरान वहा पर सलमान खान भी मौजूद थे, जिन्‍होंने उस फिल्‍म को प्रेजेंट किया था।

यह भी पढ़े:-‘केस तो बनता है’ में वकील की भूमिका में नजर आएंगे रितेश देशमुख, जल्द शुरू होगा शो

संबंधित समाचार