बहराइच: दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, जेवरात और नकदी समेत पांच लाख का माल किये पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण का कहना है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवा के …

बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण का कहना है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाया है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरवा के मजरा बेचनपुरवा निवासी अजमत अली पुत्र जमील शुक्रवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात को दीवाल फांदकर घर में घुसे।

चोरों ने महिला शाहजहां की सिरहाने रखे चाबी को उठा लिया। इसके बाद पांच बक्से का ताला कुछ दूरी पर तोड़ दिया। अजमत अली का कहना है कि जेवरात, नकदी, कपड़ा और बर्तन समेत पांच लाख की संपत्ति चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। ग्रामीण का कहना है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाया है। थानाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता को फोन लगाया गया तो उनका नंबर नॉट अलाउड बताता रहा।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: यूपी सीमा से सटे क्षेत्र में बढ़ी चोरों की दहशत, कांग्रेस नेता पर हमला कर किया घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता