लखनऊ : पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी के बेटे को लगी गोली….जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । सपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे शंखलाल मांझी के बेटे को शनिवार रात गोली लग गई। बता दें कि वह पिता को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लेने जाने से पहले लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहा था। इसी बीच ट्रिगर दबने से गोली चल गई जिसमें वह घायल हो गए। …

लखनऊ । सपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे शंखलाल मांझी के बेटे को शनिवार रात गोली लग गई। बता दें कि वह पिता को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लेने जाने से पहले लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहा था। इसी बीच ट्रिगर दबने से गोली चल गई जिसमें वह घायल हो गए। आनन-फानन परिजनों ने उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी है। हालांकि, स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

बता दें कि, गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र के वरदानखंड में पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी का आवास है। वह सपरिवार अपने आवास में रहते हैं। उनकी बेटी ममता मांझी ने बताया कि भाई आकाश मांझी के पास लाइसेंसी पिस्टल है। वह अपने पिता के साथ लाइसेंसी पिस्टल लेकर चलता है। शनिवार रात उनके पिता को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट जाना था। उससे पहले आकाश अपना पिस्टल साफ कर रहा था। इसी बीच पिस्टल उसके घर से छूट गई और फर्श पर गिरने से अचानक गोली चल गई।

बता दें कि गोली आकाश के सीने पर लग गई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो उन्हें आकाश को लहूलुहान अवस्था में पाया। आनन-फानन परिजनों ने आकाश को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जब यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची तो स्थानीय पुलिस फोर्स समेत एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव मौके पर पहुंची।

इस सम्बन्ध में एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि सपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे शंख लाल मांझी के बेटे आकाश से पिस्टल साफ करते गिर गई। जिससे गोली चल गई। गोली बाईं तरफ सीने के पास पार करते हुए निकल गई। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। हालांकि, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : बाइक सवार बदमाशों ने दो भाईयों पर चलाई गोली…जानें क्या है पूरा मामला

 

संबंधित समाचार