बदायूं: करंट लगने से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार । थाना बिनावर और उसावां क्षेत्र में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव में युवक को डीजे लदी ट्राली से करंट लगा और उसावां में सिंचाई करते समय युवक को करंट की चपेट में आ गया। जिके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची …

बदायूं, अमृत विचार थाना बिनावर और उसावां क्षेत्र में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव में युवक को डीजे लदी ट्राली से करंट लगा और उसावां में सिंचाई करते समय युवक को करंट की चपेट में आ गया। जिके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव पुठी सराय के ग्रामीण रविवार को भोर में ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा जल लेने गए थे। ट्राली पर लदे डीजे पर थिरकते हुए रविवार की वापस आने के बाद ट्राली गांव में ही खड़ी कर दी गई थी। ग्रामीणों के साथ गांव निवासी रमन (19) पुत्र नेपाल कश्यप भी गया था। वापस आने के बाद ट्राली मालिक ने कहा था कि सोमवार को ट्राली से डीजे उतार लिया जाएगा। डीजे के पास जेनरेटर भी रखा था।

सोमवार को सुबह रमन शौच के लिए खेत पर जा रहा था। वह ट्राली के संपर्क में आया और करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। वहीं, दूसरी तरफ थाना उसावां क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी किसान श्याम पाल (41) पुत्र ज्वाला प्रसाद सोमवार को खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के तार के चपेट में आने से ही श्यामपाल की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- बदायूं: सड़कों पर कांवड़ियों का हुजूम, कछला घाट पर आस्था का सैलाब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता