मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पंडित की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार पंडित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार पंडित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

कांठ थाना क्षेत्र में घोसीपुरा निवासी अरविंद 35 पुत्र हेमराज पंडिताई का काम करते हैं। अरविंद के परिवार में पत्नी सर्वेश और बेटा कलुआ है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को तड़के चार बजे बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद निजी काम से गए थे। इसी दौरान काम खत्म करके वापस आते समय करीब सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मधुबनी पर बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आम शोहरत को लेकर बेफिक्र थानेदारों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कार्यप्रणाली पर गड़ी एसएसपी की नजर

संबंधित समाचार