गौतम बुद्ध नगर: श्रीकांत त्यागी कोर्ट में कर सकता है सरेंडर, नोएडा पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद से फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां उसके अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया तो वहीं दूसरी तरफ 25 हजार का इनाम रखा गया है। इस बीच, …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद से फरार चल रहे भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां उसके अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया तो वहीं दूसरी तरफ 25 हजार का इनाम रखा गया है। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीकांत त्यागी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी लगाई है।

ऐसे में नोएडा पुलिस की तरफ से सूरजपुर कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। उसकी तलाश में पुलिस की आठ टीमें लगी हुई हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो श्रीकांत के दुकानों पर GST की छापेमारी हुई है। दरअसल श्रीकांत त्यागी की कुछ दुकानें सरकारी जमीन पर बनी हुईं हैं।

यह भी पढ़ें:-श्रीकांत त्यागी के मामले में शिवपाल यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाया सवाल, सीएम योगी को कहा- धन्यवाद

संबंधित समाचार