हल्द्वानी: 19 से 21 अगस्त तक होगी राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप, तैयारियां शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय कुश्ती संघ से मान्यता प्राप्त भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी की ओर से 19 से 21 अगस्त तक राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही हैं। इसको लेकर कमेटी की ओर से सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर ने बताया कि खिलाड़ियों में खेल के लाभ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय कुश्ती संघ से मान्यता प्राप्त भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी की ओर से 19 से 21 अगस्त तक राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही हैं। इसको लेकर कमेटी की ओर से सोमवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई।
कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर ने बताया कि खिलाड़ियों में खेल के लाभ को बताने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
इधर, चेयरमैन दिनेश कपूर व सचिव बिरजू शर्मा ने प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 800 से 1000 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें अंडर-11, अंडर-13 व अंडर-15 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान नैनीताल जिले के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महासचिव विरेंद्र सिंह राठौर, तारा बिष्ट, चेतन भट्ट आदि मौजूद रहे।
