नहीं पता कि महाराष्ट्र का असली मुख्यमंत्री कौन है: आदित्य ठाकरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि राज्य का असली मुख्यमंत्री कौन है। ठाकरे ने कहा, एक सवाल पूछा जाता है कि राज्य में निर्वाचित सरकार है या नहीं। लेकिन दो लोगों की जंबो कैबिनेट …

मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि राज्य का असली मुख्यमंत्री कौन है। ठाकरे ने कहा, एक सवाल पूछा जाता है कि राज्य में निर्वाचित सरकार है या नहीं। लेकिन दो लोगों की जंबो कैबिनेट में यह नहीं समझा जा सकता कि असली मुख्यमंत्री कौन है। अपने निजी आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी कार्यकर्ताओं से आदित्य ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में बागी विधायकों के खिलाफ शिवसेना की लड़ाई के मामले में आने वाले फैसले का असर न केवल पार्टी, बल्कि पूरे देश पर पड़ेगा।

शिंदे और फडणवीस के 30 जून को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक महीने बाद महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होने वाला है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार 29 जून को शिंदे और शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के बाद गिर गई थी।

ये भी पढ़ें- देश के हालात बता रहे हैं कि लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है: गहलोत

 

 

 

 

संबंधित समाचार