हल्द्वानी: एसटीएच में अल्ट्रासाउंड शुरू, मरीजों को मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। रेडियोलॉजी विभाग में डा. तपिस रायपा के कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन करीब 18 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए। बता दें कि पिछले एक साल से एसटीएच में ओपीडी मरीजों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। रेडियोलॉजी विभाग में डा. तपिस रायपा के कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन करीब 18 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए।

बता दें कि पिछले एक साल से एसटीएच में ओपीडी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। रेडियोलॉजी विभाग में पूर्व में संविदा में कार्यरत एचओडी के इस्तीफा देने के बाद से विभाग पूरी तरह से खाली पड़ा था। इससे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही थी। खासकर गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए महिला व बेस अस्पतालों में जाना पड़ रहा था।

बीते जुलाई माह में मेडिकल कालेज में हुए इंटरव्यू में रेडियोलॉजी से एमडी करे चिकित्सक के आने के बाद रेडियोलॉजी विभाग फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई थी। सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट डा. रायपा ने अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

संबंधित समाचार