हल्द्वानी: शहर में लगी दोनों नुमाइश राज्य कर विभाग के रडार  पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में लगी दोनों नुमाइश राज्य कर विभाग के रडार पर आ गई हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जीएसटी चोरी का माल पकड़ने के बाद राज्य कर विभाग ने नुमाइश में जीएसटी पंजीयन व टैक्स भुगतान की जांच शुरू कर दी है। राज्य कर विभाग ने बीते रविवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में लगी दोनों नुमाइश राज्य कर विभाग के रडार पर आ गई हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जीएसटी चोरी का माल पकड़ने के बाद राज्य कर विभाग ने नुमाइश में जीएसटी पंजीयन व टैक्स भुगतान की जांच शुरू कर दी है।

राज्य कर विभाग ने बीते रविवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 9 नग माल जीएसटी चोरी का पकड़ा था। यह सभी माल नुमाइश में लगे स्टॉलों के लिए आया था। इसके बाद राज्य कर विभाग सतर्क हो गया। इधर, शहर में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान और दमुवाढूंगा में नुमाइश लग रही है। सचल दल ने नुमाइश का स्थलीय निरीक्षण किया। अब राज्य कर विभाग ने दोनों नुमाइशों को लेकर जांच शुरू कर दी है। नुमाइश का कैजुअल टैक्स रजिस्ट्रेशन, पार्किंग, दुकानों का किराया, दुकानों पर होने वाली खरीद-बिक्री, झूलों, नुमाइश में लगने वाले बैनर आदि के लिए जांच की जा रही है। राज्य कर अधिकारियों के अनुसार, यदि जीएसटी पंजीयन नहीं हुआ तो जुर्माने के साथ कार्रवाई होगी।

दोनों नुमाइश के कैजुअल टैक्स रजिस्ट्रेशन की जांच की जा रही है। सचल दल ने नुमाइश स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया है। जल्द ही निरीक्षण रिपोर्ट मिल जाएगी। फिर रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

-गौरव पंत, सहायक आयुक्त, राज्य कर विभाग हल्द्वानी

संबंधित समाचार