किच्छा: महिला पर धारदार हथियार से वार, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। वार्ड नंबर 18, सिरौली कला निवासी शमशुल हसन ने पुलभट्टा थाना पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी बहन शबाना का निकाह करीब 18 वर्ष पूर्व वार्ड 18, सिरौली, पुलभट्टा निवासी शरीफ अहमद पुत्र रफीक अहमद के साथ किया था तथा विवाह के बाद शबाना अपने छह बच्चों तथा …

किच्छा, अमृत विचार। वार्ड नंबर 18, सिरौली कला निवासी शमशुल हसन ने पुलभट्टा थाना पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी बहन शबाना का निकाह करीब 18 वर्ष पूर्व वार्ड 18, सिरौली, पुलभट्टा निवासी शरीफ अहमद पुत्र रफीक अहमद के साथ किया था तथा विवाह के बाद शबाना अपने छह बच्चों तथा अन्य ससुरालियों के साथ ससुराल में रहती है।

शमशुल हसन ने आरोप लगाया कि शबाना के ससुर, सास, देवर तौफीक अहमद एवं अतीक अहमद द्वारा विगत लंबे समय से शबाना के साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। शमशुल के अनुसार 7 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे उनके बहनोई घर से बाहर गए हुए थे,

इसी दौरान आरोपियों ने शबाना का सारा घरेलू सामान घर से बाहर फेंक दिया तथा शबाना के विरोध करने पर तौफीक अहमद, अतीक अहमद, रफीक अहमद तथा रहीसन बेगम ने शबाना के गले पर धारदार हथियार से वार कर शबाना को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी बीच पहुंचे तमाम लोगों ने बीच-बचाव कर शबाना को बचा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार